[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दीपावली व छठ पर्व में विधि व्यवस्था को ले शांति समिति की हुई बैठक 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक दीपावली और छठ पूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से रखी गयी थी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों प्रशासन सख्त है।कहीं से कोई अप्रिय सूचना मिले,तो तुरंत सूचना दें। अविलंब कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ को ले के विधि व्यवस्था संधारण के साथ साफ सफाई, छठ घाट का निर्माण,घाट पर रोशनी आदि की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी। वहीं छठ पूजा समिति के सदस्यों की भी उनकी जिम्मेदारी से थानाध्यक्ष ने अवगत कराया।

पूजा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों की तैनाती रहने के साथ उपद्रवी तत्वों से निबटने और सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाने को लेकर विशेष चर्चा किया गया।

मौके पर उप प्रमुख खुर्शीद आलम,दरोगा सौरभ कुमार, सरपंच अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार,मनोज प्रसाद,प्रशांत गिरी, विपीन मिश्रा,लक्ष्मीनारायण प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, गिरधारी यादव आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close