[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्यस्कूल

विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका का गलत हरकत को छात्राओं ने देखा, अभिभावकों ने काटा बवाल, पहुंची बीईओ

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बेलवा टोला में वर्ग कक्ष में ही शिक्षक और शिक्षिका के गलत हरकत को लेकर अभिभावकों ने गुरुवार को जमकर बवाल काटा। सरपंच श्रवण कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीईओ कृष्णा कुमारी को दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के अपराह्न में उक्त विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका वर्ग दूसरा के कक्ष में बैठकर आपस में गलत हरकत कर रहे थे। जिसको छात्राओं ने देख लिया।

छात्राओं ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी तो गुरुवार को सरपंच श्रवण कुमार, रंजेश कुमार ,लक्ष्मण पटेल, प्रेम प्रकाश साह, नितेश कुमार, राजेश प्रसाद ,हीरामन पंडित सहित दर्जनधिक ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हो हंगामा करने लगे ।

अभिभावकों के सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी, बीआरपी बिहारी राम, एमडीएम प्रभारी शशि कुमार और लेखपाल निर्भय कुमार मौके पर पहुंचे।

बीईओ श्री कुमारी के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि विद्या के मंदिर में किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।

बीईओ ने छात्राओं से अलग रूम में जाकर उनसे बातचीत किया और मामले को सत्यता की जांच की ।बीईओ ने बताया कि छात्राओं के द्वारा बताया गया है। मामला सही है।

मेरे द्वारा विद्यालय परिसर में ऐसी कुकृत्य पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है। किसी भी सूरत में विद्यालय में अनुशासनहीनता मेरे रहते बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Check Also
Close