[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

यात्रियों का जीवन नाबालिग टोटो और टेम्पो चालकों के हाथ में..

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो प्रखण्ड क्षेत्र के आम चोक चोराहों पर इन दिनों नाबालिग चालकों द्वारा यात्रियों से भरी ई रिक्शा टोटो ओर टेम्पो वाहन को चलाते देखा जा रहा है ।

प्रखण्ड के सोनो , खपरिया , बटिया , सरधोडीह , बेलाटांड , ओरैया आदि चोक चोराहों से सटे आसपास के गांवों में जाने के लिए आमजनों का सबसे सुलभ माध्यम टोटो ओर टेम्पो वाहन बन चुकी है ।

लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जिस टोटो ओर टेम्पो वाहन पर सवार होकर वे सवारी कर रहे हैं उसका चालक नाबालिग हे , साथ ही उसे परिवहन के नियमों का किसी भी प्रकार का जानकारी नहीं है ।

ऐसे में यात्रियों का जीवन उस नाबालिग टोटो चालकों के हाथ में हे जो कभी भी दुर्घटना होकर एक बड़ी जानलेवा जेसी घटना को अंजाम दे सकता है ।

इन सभी टोटो चालकों की लापरवाही से होने वाली घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी है , बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा नाबालिग चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है ।

सोनो प्रखंड के अन्तर्गत एन एच 333 की सडकों के अलावा विभिन्न सभी कट सडको पर रेंगने वाली ई रिक्शा टोटो चालकों का ना तो डाइविंग लाइसेंस है ओर ना ही सडक परिवहन नियमों की जानकारी ।

लेकिन ऐसे नव सिखिया टोटो चालकों के द्वारा ना सिर्फ अस्लिल गाना बजाते हुए देखा जाता है बल्कि तेज रफ्तार से अन्य दुसरी वाहनों के साथ ऑभर टेक करते भी देखा जा रहा है , जिससे यात्रियों का जीवन इन नव सिखिया चालकों के हाथ में हे ।

Check Also
Close