[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बेदर्द पशु तस्करों का कारनामा देखकर आपकी कांप जाएगी रूह, बलुआ पुलिस ने दबोचा

बलुआ थाना पुलिस ने बीती रात चेकिंग करते हुए घेराबंदी कर पशु तस्करों की तीन गाड़ियों को पकड़ते हुए जहां 23 पशुओं को मुक्त कराया वहीं तस्कर धान के खेत से भागने में सफल रहे।

बलुआ पुलिस की कार्रवाई देख भागे पशु तस्कर

तीन गाड़ियों को पकड़कर किया खुलासा

मौके से 23 पशुओं को कराया गया मुक्त 

चंदौली जनपद के बलुआ थाना पुलिस ने बीती रात चेकिंग करते हुए घेराबंदी कर पशु तस्करों की तीन गाड़ियों को पकड़ते हुए जहां 23 पशुओं को मुक्त कराया वहीं तस्कर धान के खेत से भागने में सफल रहे। स्कॉर्पियो में दर्दनाक तरीके से बांधे पशुओं को देखकर लोगों की रूप कांप गई।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद की बलुआ पुलिस ने बीती रात पशु तस्करों पर अभियान चलाते हुए गंगा पर बने पक्के पुल के समीप पुलिस पिकेट के पास घेराबंदी करते हुए पशुओं से लदे हुए तीन गाड़ियों को तो बरामद कर लिया, लेकिन तस्कर रात के मौका का फायदा उठाते हुए धान की खेत से भाग निकले, जब गाड़ियों को चेक किया गया तो स्कॉर्पियो जैसे लग्जरी गाड़ी में तस्करों ने चार पशुओं को बुरी तरह से बांधकर बंगाल ले जा रहे थे,कुल तीन गाड़ियों से 23 पशु पशुओं को बरामद किया गया, तत्काल उन पशुओं को थाना अध्यक्ष ने मुक्त कराया लेकिन क्रूरता पूर्वक स्कॉर्पियो में बांधे गए एक गोवंश की मौत हो गई।

स्कॉर्पियो में बंधे हुए गोवंशों को देखकर लोगों के रूप कांप गई,जहां लग्जरी गाड़ी में चार से पांच लोग बैठते हैं वहां भारी भरकम शरीर वाले चार पशुओं को स्कॉर्पियो में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।बरामद सभी पशुओं को मुक्त कराकर उन्हें गौशाला भेजने की तैयारी की जा रही है, जबकि गाड़ियों के नंबर के आधार पर पशु तस्करो को पकड़ने के लिए थाना अध्यक्ष तत्काल कार्यवाही में जुट गए ।

इस संबंध में बलुआ थाना अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि बीती रात चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान तीन गाड़ी रोककर तस्कर भागने लगे धान के खेत में पानी होने का फायदा उठाते हुए रात में पशु तस्कर निकल गए।जब गाड़ियों को चेक किया गया तो स्कॉर्पियो जैसे लग्जरी गाड़ी में भी निर्दयता पूर्वक गोवंश को बांधा गया था। सभी 23 गोवंशों को मुक्त कराया गया जिसमें एक पशु की मौत हो गई है। गाड़ियों के नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश की जा रही है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव के रिपोर्ट

 

Check Also
Close