[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

जल जमाव से हो रही लोगों को परेशानी, आक्रोश  

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में वार्ड नंबर तेरह में मुख्य सड़क पर ही एक से डेढ़ फीट जल जमाव को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है ।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के द्वारा जल जमाव को समस्या को दूर नहीं करने को लेकर लोगों में आक्रोक्ष व्याप्त है।

आक्रोश व्यक्त करते हुये लड्डू पटेल, पनालाल दास, लालबहादुर साह, शेख कुदुस्, जयनारायण साह, शंभु पटेल, किशोरी पटेल, रामा दास, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने बताया कि नाली का पानी पहले चला जाता था। लेकिन इधर नाली के पानी के बहाव वाले स्थल को अपना बताकर बंद कर दिया गया है।

जिससे वार्ड संख्या तेरह के लोगों को एक से डेढ़ फीट में लगे जल जमाव को पार कर आना जाना पड़ रहा है। खासकर वृद्ध, महिला ,स्कूली छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं महीनों से लगे जल जमाव से बिमारी भी फैलने की प्रबल संभावना बढ़ गयी है। लोगों ने प्रखंड प्रशासन से हस्तक्षेप कर महीनों से लगे जल जमाव को दूर करने की मांग की है।

Check Also
Close