[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsबिहारराज्यवैशाली

वैशाली डीएम का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, घूसखोर अंचल अमीन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड मिला

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

 हाजीपुर, वैशाली के जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए राघोपुर अंचल कार्यालय के घूसखोर अंचल अमीन श्री राम नरेश मित्रा को कड़ी सजा देते हुए नौकरी से अनिवार्य सेवानिवृति दे दी है।

श्री मित्रा दस हजार घूस लेते पकड़े गए थे। 

कंपलसरी रिटायरमेंट दिए गए अंचल अमीन मित्रा पर यह भी आरोप था कि इन्होंने गंगा ब्रिज थाना कांड संख्या 108/12 दिनांक 30.11.2012 में भ्रामक रिपोर्ट दिया।

जिससे जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से पटना हाई कोर्ट में पेश होना पड़ा था। गलत रिपोर्ट के कारण कोर्ट की प्रतिकूल टिप्पणी हुई थी।

श्री मित्रा को निगरानी की टीम ने 10 जून, 2018 को दस हजार घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। ये निलंबित थे और इन पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी।

जिला पदाधिकारी ने अंचल अमीन के विरुद्ध गठित आरोप को प्रमाणित पाए जाने पर बिहार सरकारी सेवक ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील ) नियमावली, 2005 के सुसंगत नियम के तहत बड़ा दंड देते हुए मित्रा को नौकरी से अनिवार्य सेवानिवृति दे दी है।

इससे विभिन्न अंचल कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गई है।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन एक स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। इस रास्ते आने वाली सारी बाधाओं को हटाया जाएगा।

Check Also
Close