[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

उप चुनाव में जन सुराज ने चारो विधानसभा सीट पर उतारा है योग्य एवं बुद्धिजीवी उम्मीदवार: रंजेश झा 

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर / बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जन सुराज ने बुद्धजीवी और योग्य को जगह दिया है और चुनाव मैदान में उतारा है तथा इन उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में उतरने से विपक्षी पार्टियों के पसीने छुट्ट रहे हैं l उक्त बातें जन सुराज विचार मंच के वैशाली जिला समन्वयक समाजसेवी रंजेश कुमार झा ने पत्रकारों से कहीं l

उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जन सुराज ने बेलागंज से मो. अमजद , इमाम गंज से डाक्टर जीतेन्द्र पासवान, रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनील सिंह कुशवाहा एवं तरारी से किरण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया हैl

जिसमें इमामगंज से उम्मीदवार डॉक्टर जितेंद्र पासवान शिशु रोग विशेषज्ञ व न्यूनतम शुल्क में बेहतर इलाज के लिए विख्यात हैं l इन्होंने कोविड- 19 जैसे महामारी के दौरान शेरघाटी अनुमंडल के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान किया था l

रामगढ़ से उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा बिहार प्रदेश बीएसपी के महासचिव रह चुके हैं l ऐ 2019 में बीएसपी से बक्सर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी पेस किया था और 80000 वोट मिले थे l

उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा (1996-2000) से शुरू किया और फिर बीएसपी में शामिल हो गए। वे बिहार में बीएसपी के स्टार प्रचारक भी रह चुके हैं।

बेलगंज से उम्मीदवार मोहम्मद अमजद भलुआ पंचायत से पूर्व-मुखिया रह चुके हैं l2010 में जदयू से एमएलए उम्मीदवार रहे हैं, जिसमें इन्हें 48,441 वोट मिले थे ।

फरवरी 2005 में लोजपा(बांग्ला छाप ) से एमएलए उम्मीदवार रहे हैं, जिसमें इन्हें 35,911 वोट मिली थी ।

अकटूबर 2005 में जदयू से एमएलए उम्मीदवार रहे , जिसमें इन्हें 27,125 वोट मिली । वहीं तरारी से 40 वर्षीय राजपूत समाज से किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया हैl

किरण सिंह महिला सशक्तिकरण के लिए NGO चलाती हैं जो तरारी, सहर, पीरो, अगिआँव प्रखंडों में सुचारु है l

श्रीमति सिंह अपना खुद का छोटा सा फैक्ट्री चला रही हैं जिसमें आसपास के गाँव की महिलाओं के रोजगार का साधन है । श्रीमति सिंह सहरसा जिले की महिला क्लब समन्वयकर्ता रह चुकी हैं l

-महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कौशल प्रशिक्षण कैम्प लगवा चुकी हैं। ये उमीदवार योग्य और जन मानस के लिए सहज व्यक्ति हैं l

इन सभी जन सुराज उम्मीदवार को विधानसभा पहुंचने से वहाँ की जनता विधानसभा पहुंचेगी जिससे वहाँ के जनमानस का विकास होगा l

Check Also
Close