[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

अब चलेगा दुकानों को तोड़ने के लिए बुलडोजर, पैमाइश के बाद लगा दिए गए हैं लाल निशान

सिक्स लेन के लिए पड़ाव चौराहे पर 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जाएंगी। इसके लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पड़ाव चौराहे का निरीक्षण किया।

सिक्स लेन के लिए पड़ाव चौराहे पर तोड़ी जाएंगी 40 से ज्यादा दुकानें

अधिकारियों ने पैमाइश कराने के बाद लगाया लाल निशान

दुकानदारों और भवन स्वामियों में मचा हड़कंप

चंदौली जिले में सिक्स लेन के लिए पड़ाव चौराहे पर 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जाएंगी। इसके लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पड़ाव चौराहे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैमाइश कराने के बाद लाल निशाना लगाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि पड़ाव से गोधना तक प्रस्तावित सिक्स लेन का निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए पड़ाव चौराहे और आसपास की सड़क चौड़ी की जाएगी। पड़ाव-पीडीडीयू नगर रूट पर सिक्स लेन और पड़ाव-रामनगर रूट पर फोर लेन सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए पड़ाव चौराहे पर सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की प्रकिया जल्द शुरू की जाएगी। इसकी जद में पड़ाव चौराहे के आसपास स्थित 40 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जाएंगी। 

बुधवार को अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह ने प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ मौके का जायजा लिया। साथ ही सड़क की जद में आ रहीं दुकानों और घरों में लाल निशान लगाया गया। इससे आसपास के दुकानदार और भवन स्वामी सकते में आ गए।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने बताया कि नक्शा तैयार कर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। 

इस दौरान जेई विजय शंकर यादव, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close