[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पदाधिकारियों व कर्मियों को बतायी गयी पैक्स चुनाव की प्रक्रिया

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पैक्स चुनाव के सफल संचालन को लेकर बीडीओ दीपक राम ने सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को क्षमतावर्द्धन एवं प्रतिनियुक्ति के लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में बैठक की।इस बैठक में पैक्स चुनाव से संबंधित जानकारियां दी गयी।

बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी दीपक राम ने बताया कि मैनाटाड़ में सोलह पैक्स में पंद्रह पैक्स के निर्वाचन के लिए एक दिसंबर को वोटिंग है। 17 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होना है।

इसी के आलोक में सभी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को पैक्स निर्वाचन के लिए
निर्देशन प्रक्रिया, नामांकन पत्र की संविक्षा, अभ्यर्थी वापसी की सूचना तथा उसकी सूची, निर्वाचन हेतु विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची एवं उनका प्रतीक आवंटन,

निर्वाचन अभिकर्ता या मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, मान्य अभ्यर्थियों की सूची एवं उनका प्रतीक आवंटन, निर्वाचन अभिकर्ता या मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति, निर्वाचन व्यय, आचार संहिता, प्रस्तावक एवं समर्थक, नामांकन शुल्क,

नामांकन के साथ संलग्न किए जाने वाले प्रपत्र, मतदान केंद्र की स्थापना, मत पेटिका की आवश्यकता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गयी। हर हाल में पैक्स निर्वाचन की सभी प्रकिया पारदर्शी रहेगा।

मौके पर बीपीआर‌ओ गोविंद कुमार ,एम‌ओ सुप्रिया कुमारी,बीएओ कृष्णकांत सिंह, बीडब्ल्यूओ दीपक कुमार, प्रखंड संखायिकी पदाधिकारी सौरभ कुमार मिश्र सहित पंचायत सचिव,आवास सहायक और कार्यपालक सहायक मौजूद रहें ।

Check Also
Close