[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

चित्रकार कौशलेश पांडेय होंगे आरंभ सम्मान से सम्मानित

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 दावथ (रोहतास ): आरंभ चयन समिति डेढ़गांव ने घोषणा किया है कि वर्ष 2025 के फरवरी माह में दिया जाने वाला आरंभ सम्मान वरिष्ठ चित्रकार कौशलेश पांडेय को दिया जाएगा।

विदित हो कि यह सम्मान डेढ़गांव में स्थित आरंभ विद्यालय द्वारा शाहाबाद क्षेत्र में जन्में वैसे व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

जिन्होंने साहित्य कला संगीत पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है। तथा जिनके कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है और सराहा गया है ।

बताते चले कि कौशलेश पांडेय का जन्म 1964 में रोहतास जिला के सेमरा गांव में हुआ है । इन्होंने कला में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर में उपाधि प्राप्त की है।

कौशलेश पांडेय ने अपने चित्रों और पेंटिंग्स के माध्यम से ग्रामीण जीवन की विभिन्न छवियों तथा समकालीन दुनिया की विभिन्न स्थितियों को प्रकट किया है। इनके चित्रों की प्रदर्शनी देश के अनेकों शहरों में आयोजित हुई है ।

वे पुस्तक के आवरण चित्र भी बना हैं। अबतक इन्होंने लगभग ढाई सौ पुस्तकों के आवरण चित्र बनाए हैं, जो प्रतिष्ठित प्रकाशन जैसे बोधि प्रकाशन, सृजनलोक प्रकाशन और वेरा प्रकाशन से प्रकाशित हुए हैं।

इस समय ये बिक्रमगंज में रहते हैं, लेकिन ब्रश और रंग के द्वारा राष्ट्रीय कला क्षितिज पर एक विशेष मुकाम हासिल किया है।

आरंभ सम्मान के रूप में इन्हें प्रतीक चिन, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, श्रीफल और एवं सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। अब तक यह सम्मान कवि और इतिहासकार लक्ष्मीकांत मुकुल कवि गद्यकार ओम प्रकाश मिश्र और चित्रकार और कला लेखक भुवनेश्वर भास्कर को प्रदान किया गया है।

आरंभ सम्मान के घोषणा के समय आरंभ सम्मान चयन समिति के सदस्य रामराज मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, मनोज और शंभु शरण उपस्थित थे।

Check Also
Close