[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

ट्रक में एलटी केबल फसने से ट्रांसफार्मर और पोल गिरा, मची अफरा-तफरी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार के दोन नहर चौक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक ट्रक मे बिजली का एलटी केबल फंसकर बिजली आपूर्ति बहाल हो रहे ट्रांसफार्मर और पोल गिर गया।

गिरने के बाद चौक पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वही मौजूद लोग भाग कर अपनी जान बचाया। ट्रक ड्राइवर चौतरवा निवासी सनोज कुमार ने बताया की वह ट्रक पर बालू लेकर बेतिया से इनरवा जा रहा था।

इसी दौरान इनरवा दोन नहर चौक पर एलटी केबल ट्रक में फंस गया और अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो रहा ट्रांसफार्मर और पोल गिर गया।

लेकिन ट्रांसफार्मर और पोल गिरने से किसी तरह की हताहत नहीं हुआ मौके पर मौजूद सभी लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी। वहीं ट्रांसफार्मर में आग लग गया।

ट्रक ड्राइवर भी मौके से ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनरवा पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है।

इधर जेई सुशील कुमार ने बताया की बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर ट्रांसफार्मर और पोल को ठीक करने का काम किया जा रहा है। बहुत ही जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

Check Also
Close