[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

प्रवासी मजदूर की लुधियाना में करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा चित्कार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत इनरवा पंचायत के खमिहा गांव के एक प्रवासी मजदूर की लुधियाना में करंट लगने से रविवार को मौत हो गयी है।

वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चित्कार मच गया। इधर मंगलवार को शव घर पहुंचते ही चिख पुकार मच गया।

मृतक की पहचान सिकंदर साह के बीस वर्षीय पुत्र तरसन कुमार के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि लुधियाना के संगुर में तरसन कुमार धान मंडी मे काम करता था।

वह अपने परिवार के सुनहरे भविष्य को संवारने को लेकर दो माह पहले मजदूरी करने लुधियाना गया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर थी।

मृतक के पिता सिकंदर साह ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका बेटा उनसे बात किया और बोला कि पिताजी मैं काम के लिए अब निकल रहा हूं। कुछ घंटे बाद सूचना मिली की आपके बेटा काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया है।

जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता रीता देवी , पिता सिकंदर साह सहित परिजनों मे चित्कार मच गया।

मृतक की माता रोते रोते मार बेहोश हो जा रही थी। वहीं घटना की खबर सुनकर सिकंदर साह केघर पहुंचे लोगों ने किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया।

Check Also
Close