[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पंद्रह पैक्सों में अध्यक्ष पद के 57 अभ्यर्थियों ने भरे नामजदगी के पर्चे

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पंद्रह पैक्सों में अगामी एक दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये हैं।

जिसमें 47 पुरुष अभ्यर्थी और 10 महिला अभ्यर्थी शामिल है।वहीं सामान्य प्रबंध समिति में 71 पुरुष और 35 महिला अभ्यर्थी,पिछड़ा वर्ग प्रबंध समिति में 15 पुरुष और 9 महिला अभ्यर्थी ने पर्चा भरा है।

जबकि अति पिछड़ा प्रबंध समिति में 23 पुरुष और 12 महिला और अनुसूचित जनजाति प्रबंध समिति में 22 पुरुष और 15 महिलाओं ने अपना नौमिनेशन दाखिल किया है।

बीडीओ दीपक नाम ने बताया कि स्कूटनी का काम चल रहा है। 23 नवंबर को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे ।

प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ने बताया कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडब्लूओ दीपक कुमार, सांख्यिकी अधिकारी सौरभ कुमार मिश्रा ,बीएओ कृष्णकांत सिंह के देखरेख में अपने-अपने आवंटित पैक्सों में स्कूटनी का काम किया जा रहा है।

बीडीओ ने बताया कि स्कूटनी का काम का लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है ।हर हाल में पैक्स का चुनाव पारदर्शी तरीके से किया जायेगा।

Check Also
Close