[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रोहतास: फर्जी दारोगा बनकर वाहन चेकिंग कर रहे चार युवक गिरफ्तार“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा सेवन का लक्ष्यबैरगनिया पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक तस्कर सहित उसकी बाइक भी किया जप्त अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#तअरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागतसीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू300 KG सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपीSSB 20 वी वाहिनी जवानों द्वारा संदिग्ध पल्सर बाइक के तलाशी में निकला सीट के नीचे से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस, बाइक सहित संदिग्ध रमजान मियां गिरफ्तारऐतिहासिक बिहार बजट 2026-27 : नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, सुशासन और सामाजिक न्याय से ₹3.47 लाख करोड़ का विकास संकल्प:– जदयू
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्र को रौंदा, मौतः मोतिहारी में कोचिंग से लौट रहा था, आक्रोशित लोगों ने वाहन में लगाई आग

मोतिहारी संवाददाता राजा कुमार साह की रिपोर्ट 

मोतिहारी: पताही थाना क्षेत्र में नौ गोल पीपल के पास सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंसलवा गांव निवासी गोपी शर्मा के बेटे अंकुश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक कोचिंग से साइकिल पर घर लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दिया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से जाकर टकरा गई, और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी।

घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेहमानों को छोड़ने जा रही थी कार

ग्रामीणों के अनुसार, स्कॉर्पियो बबलू पासवान की थी, जो तिलक समारोह में आए मेहमानों को छोड़ने जा रही थी। दुर्घटना के समय गाड़ी में छह लोग सवार थे, जो सुरक्षित बच गए।

तीन बेटों में दो की हुई मौत

मृतक अंकुश के पिता गोपी शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटों में से एक पहले ही तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। अब अंकुश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also
Close