[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

डंडों नेपाल बार्डर सड़क के बीच में बिजली खंभे से टकराया टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इंडो नेपाल बार्डर सड़क पर थाना क्षेत्र के बभनौली व भेड़िहरवा के चैनल नम्बर 13 600 के पास सड़क के बीच में स्थित बिजली के खंभे से अनियंत्रित होकर एक टेंपु जाकर टकराया गया।

रविवार के अहले सुबह सड़क पर कुहासा होने के वजह से बभनौली निवासी टैंपो चालक तहसीला पड़ित बिजली के खंभे को देख नहीं पाया। जिससे टैंपो जाकर टकराया गया।इस घटना में टैंपो काफी क्षतिग्रस्त हो गया।और चालक भी घायल हो गया।

खेत की तरफ निकले लोगों ने घायल अवस्था में सड़क पर पड़े टैंपो चालक तहसीला पड़ित को लोगों ने देखा तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया ।जहां उसका इलाज चल रहा है।उधर इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्यापत है।

आक्रोश व्यक्त करते हुये प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह ,वीरेंद्र यादव ,योगी यादव, भगेलु यादव अनरुद्ध पंडित, किशोरी पंडित ,पन्नालाल पंडित, धनीलाल पंडित, संजीव राज,जनक ठाकूर, बिहारी यादव, प्रदिप यादव, जवाहीर साह आदि ने बताया की हाईवे सड़क के बीच में स्थित बिजली के खंभे को पहले ही हटा दिया गया रहता तो शायद यह घटना नहीं घटती। पूर्व में इसकी शिकायत कई बार सड़क निर्माण में लगे अधिकारियों से किया गया था।

लेकिन सड़क संवेदक या पथ निर्माण विभाग के कोई अधिकारी सड़क से हाई टेंशन तार गुजरे हुए पोल को हटाने की जहमत नहीं उठायी।

इधर इंजीनियर अंशुल मिश्रा ने बताया की बिजली के खंभे को हटाने के लिए कारवाई की जा रही है।जल्द ही सड़क के बीच स्थित खंभे को हटा दिया जायेगा।

Check Also
Close