[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

प्राचार्य के अनुपस्थित के कारण वार्ता विफल रही काॅलेज पर जारी रहेगी आइसा का घेराबंदी:- प्रीति कुमारी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

  • प्राचार्य डाॅ.मेघन प्रसाद के खिलाफ आइसा ने एसबीएएन महाविद्यालय का किया घेराव!
  • सत्र 2024-28 में नामांकन, रजिस्ट्रेशन व स्पोट कोटा में हुए धांधली पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करनी होगी___आइसा!
  • वंचित सभी छात्रों को सत्र 2024-28 के आंतरिक परीक्षा में बैठने की गारंटी की जाए:- शबीर कुमार

 सैकड़ो छात्र-छात्राओं नें गग़नभेदी नारा लगाते हुए काॅलेज के प्राचार्य के खिलाफ घेराबंदी किया,कॉलेज के प्राचार्य की धांधली और मनमानी नही चलेगी, प्राचार्य महोदय इस्तीफा दो, वंचित छात्रों का नामांकन लेना होगा, नामांकन के समय चयनित किए गए विषयों को रजिस्ट्रेशन सत्र में शामिल करना होगा।

छात्रों से लिए गए अवैध बसूली वापस दो अन्य मांगों के साथ छात्रहित में बारह सूत्री मांगों को शिक्षा विभाग पदाधिकारी के प्रतिनिधि परमानन्द सर के समक्ष ज्ञापन दिया गया।

छात्रों की सभी समस्याओं पर घंटो वार्ता हुई, तथा सकारात्मक पहल करने की बात की गई,लेकिन काॅलेज प्राचार्य की मौजूदगी नही रहने के कारण दूरभाष पर दिनांक 5.12.2024 को प्राचार्य आने की बात कही।

आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र 2024-28 यूजी में मगध विवि. द्वारा प्रथम-द्वितीय मेघा सूची में जिन छात्रों का नाम आया था उनका नामांकन दिए गए निर्धारित तिथि में नही किया गया।

बाद में इन्ही बच्चों का नामांकन और रजिस्ट्रेशन स्पोट कोटा में नामांकन लिया गया। अभी भी दर्जनों एससी-एसटी सहित अन्य बच्चें नामांकन व रजिस्ट्रेशन से वंचित है।

आस – पड़ोस के बच्चें जिनका मेरिट में नाम आया था, लेकिन उनका नामांकन नही लिया गया। यह रवैया काॅलेज प्रशासन का घोर लापरवाही के साथ धांधली को प्रदर्शित करता है।

इसमें कई छात्रों से भारी रकम लेकर स्पोट नामांकन करने आरोप सामने आया है। सभी वर्गो के छात्र समुदाय के वंचित छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

सत्र 2024-28 के आंतरिक परीक्षा देने दिया जाए। अर्थात काॅलेज प्राचार्य के ऊपर लगाए गए सभी आरोपो पर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करने की जाए. ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शैक्षणिक माहौल बहाल हो सके।

आइसा राज्य सचिव सबीर व भाकपा-माले कुर्था के प्रखंड सचिव अवधेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार सभी वर्गों के छात्राओं से सभी सेमेस्टर में नामांकन निःशुल्क लेना है।

लेकिन एसबीएएन काॅलेज एससी-एसटी सहित अन्य वर्गों की छात्राओं से मनमानी रकम लेकर अवैध बसूली किया गया है। कॉलेज के अंदर नामांकन के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली शैक्षणिक संस्थान को लूट तंत्र का अड्डा बनाया जा रहा है।

विवि. के प्रथम व दूसरा मेघा सूची में चयनित बच्चों का निर्धारित तिथि में नामांकन नही लिया गया। काॅलेज प्राचार्य मेघनाथ प्रसाद कई वर्षों से कैम्पस के अंदर धांधली और मनमानी कर रहे है पूरे तरीके से सार्वजनिक शैक्षणिक शिक्षण संस्थान को खरीद बिक्री का अड्डा बनाए हुए है। 

 एसबीएएन काॅलेज के आइसा सदस्य रंजना कुमारी, सोनी कुमारी, फरजाना प्रवीण, गौरव कुमार, संत कुमार, पुनम, राधा, मानती, राहुल, अभिषेक, संतोष इत्यादि शामिल थे।

भवदीय

अवधेश कुमार

भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close