
- कार्यपालक कर रहे हैं मनमानी कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यालय के समक्ष करेंगे आत्मदाह
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
कुर्था, कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी करने को लेकर उपमुख्य पार्षद ब बार्ड पार्षदों ने अरवल जिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौपा जिसमें उन्होंने उल्लेख किया बिगत दिनों सामान्य कोई कि बैठक मुख़्य पार्षद के अध्यक्षता में हुई।
जिसमें ए आई एम ऑफ पीपुल सफाई एजेंसी को 11 माह के लिए पुन स्थापना बोर्ड की सहमति से पारित किया गया एवं हमलोगों का योजना भी नाला सड़क आदि का नवनिर्माण एवं रिपेयरिंग सहमति से पारित किया गया।
लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद का कहना है कि आपलोगों को मेरे निर्देश के अनुसार चलना होगा हम सामान्य बोर्ड एवं सशक्त बोर्ड व स्थाई समिति को नहीं मानते हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद का कहना है कि आपलोगों को जहां जाना है जाइए वहीं वार्ड पार्षदों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी महीना में 5 दिन से ज्यादा कार्यालय नहीं आती है।
कल दिनांक 5 दिसंबर को समय लगभग 3:00 बजे शाम को हमलोगों को पता चला कि कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय में आए हुए हैं पता चलने पर हमलोग कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने के लिए गए ।
जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी को उपमुख्य पार्षद ने कहा कि नगर विकास हेतु 10 मिनट आपसे बात करनी है तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और भाग निकली हालांकि उन्होंने कहा कि हमलोगों का फोन तक रिसीव भी नहीं करते हैं।
दूसरी बात उक्त कार्यालय के लेखपाल अपने घर छुट्टी में जाते हैं तो कार्यालय के उपस्थित पणजी को भी गोदरेज में बंद करके जाते हैं।
कार्यालय कर्मी से पूछताछ किया जाता है कि उपस्थिति रजिस्टर कहां है तो उन्होंने जवाब दिया कि यहां 5 दिन पर उपस्थित दर्शाया जाता है।
वहीं वार्ड पार्षद ने कहा कि सामान्य बोर्ड एवं सशक्त बोर्ड को देखते हुए नगरपालिका अधिनियम के तहत 2 दिसंबर को हुई।
बैठक में प्रोसिडिंग रजिस्टर मंगवाकर स्वयं जांच करें एवं इस प्रोसिडिंग रजिस्टर के अनुसार अगर कार्यपालक पदाधिकारी दोषी पाए गए तो उन्हें निलंबित किया जाए साथ ही इस पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सामूहिक रूप से कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को विवश हो जाएंगे।




















