[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

हाथी ने फिर चक्रसन में दो घरों को किया ध्वस्त

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना क्षेत्र के चक्रसन गांव में शुक्रवार की रात नौ बजे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।हाथी ने चक्रसन के हरकिशुन उरांव और हारुन देवान के घर को किया ध्वस्त कर जंगल की ओर भाग निकला ।

वहीं घर में सो रहे लोग और एक नवजात बच्चे को लेकर लोगों ने चक्रसन गांव के बगल में बने पुल के होमपाइप में घुसकर अपनी जान बचायी।

ग्रामीण हरकिशुन उरांव ,दिलिप उरांव,इम्तियाज शेख ,इस्लाम शेख,भुलाई यादव, आकाश उरांव,धनराज महतो, असगर गदी, एनुल शेख,नेयाज शेख,हदीस गद्दी ,प्रमोद साह, विंध्याचल पासवान,छन्नू उराव,दुखा उरांव,विकास उरांव,राजेश उरांव आदि ने बताया कि हाथी लौकर गांव से आकर दो घरों को ध्वस्त कर दिया। घर ढहने की आवाज पर लोग उठे और अपनी जान बचाया।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। शनिवार के सुबह चक्रसन के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार के सुबह जब केटल गार्ड चक्रसन पहुंचे तो उल्टे ग्रामीणों पर ही गुस्साने लगे।

उधर हाथी के भय से चक्रसन, मानपुर,पुरैनिया,जिंगना आदि जंगल से सटे गांव के लोग डरे सहमे हुये हैं।किसान खेतों की ओर जाना छोड़ दिये है।हाथी के चलते किसानों की रबि फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है।

वहीं रेंजर सुनील पाठक ने बताया कि शिकारी बास नदी होते हुये हाथी जंगल में चला गया है। लोगों को घबराने और डरने की जरूरत नहीं है।वन विभाग लागतार हाथी पर नजर बनाये हुये हैं।हाथी से जो भी नुकसान हुआ है।उसका मुआवजा वन विभाग देगा।

Check Also
Close