[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

उत्पात विभाग ने डुमरी चेकपोस्ट पर 378 लीटर विदेशी शराब व चकाई‌ चेकपोस्ट पर भारी मात्रा में स्प्रिट किया बरामद

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 सोनो चकाई मुख्य मार्ग एन एच 333 के डुमरी चेकपोस्ट पर उत्पात विभाग जमुई की टीम के द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में एक टेंपो वाहन से चार लाख रुपये से अधिक मुल्य का तकरीबन 380 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त कर लिया है ।

साथ ही शराब माफिया झारखंड प्रदेश के बोकारो शहर निवासी नंदलाल प्रसाद को टेम्पो सहित गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार किए गए शराब माफिया नंदलाल प्रसाद से पुलिस के द्वारा पुछताछ के क्रम में बताया गया है कि जप्त किये गए सभी शराब की खेप को जमुई मे ही सप्लाई करना था ।

वहीं दुसरी ओर चकाई चेकपोस्ट पर बिचाली ( पुआल ) के अंदर छुपाकर ले जा रहे दो ट्रेक्टर वाहन से लाखों रुपए मुल्य के विदेशी शराब निर्माण में प्रयोग होने वाली तकरीबन 6 दर्जन से अधिक बडे़ बडे़ पलास्टिक के डब्बे से 3320 लीटर स्प्रिट बरामद करने मे सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जप्त किये गए स्प्रिट झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिला अंतर्गत खोरी महुआ गाँव से लखिसराय ले जाया जा रहा था । जप्त किये गए स्प्रिट माफिया मुजफ्फरपुर निवासी सुरेश राय एवं नवीन कुमार को दोनों ट्रेक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति के अनुसार यह स्प्रिट की खेप नकली शराब निर्माण के लिए लखिसराय मे एक व्यक्ति को सोंपना था ।

Check Also
Close