[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

महिला व युवतियों का नाम वोटर लिस्ट जोड़ने पर बल, कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में बुधवार को प्रशिक्षु बीडीओ नगमा तबस्सुम और बीडीओ दीपक राम के नेतृत्व मे बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में द्वय अधिकारियों ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रशिक्षु बीडीओ नगमा तबस्सुम ने मौके पर मौजूद बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रपत्र छह के माध्यम से 18 वर्ष पूरा करने वालों का नाम मतदाता सूची में जोड़े और प्रपत्र सात के माध्यम से मृत व अन्यत्र जाकर बसे लोगों का नाम हटाए वही प्रपत्र आठ के माध्यम से त्रुटि में सुधार करे।

साथ ही उन्होंने महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष बल दिया है। आगे उन्होंने कहा कि अधिकतर बूथों पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कम है।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदी आंगनबाड़ी सेविकाओं से सहयोग लेकर आप सभी मतदाताओं का नाम जोड़ने का काम करें तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय को सौंपे। अन्यथा कार्य मे कोताही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होना तय है।

मौके बीएलओ पंचानंद पड़ित, सुमित कुमार, अतिरसुल अंसारी, प्रेम कुमार, मनोज कुमार, फिरोज आलम, दिलिप कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद रहे।

Check Also
Close