[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सनातन हिन्दू एकता सम्मेलन में राष्ट्र एकता पर दिया गया बल

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। जब हम सभी धर्मो का सम्मान करेंगे। तभी देश की एकता और अखंडता बनी रहेगी। सनातन धर्म का यही उद्देश्य है।

उक्त बातें भारत माता मंदिर के गोस्वामी सुनील गिरी ने कहीं।वे पुरुषोत्तमपुर में स्थित भारत माता मंदिर के 25 वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सनातन हिंदू एकता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सत्य अहिंसा का संदेश देता है। हमें सभी प्राणियों, जीव जंतुओं का सम्मान करना चाहिये। सभी वर्गों के लोगों को एक रहना चाहिए। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

समाज में जो कुरीतियां है जैसे शराब,दहेज,बाल विवाह को जड़ से नाश करने में सबको आगे आना चाहिए।समाज में शिक्षा का बोलबाला होना चाहिए।

हमारे बच्चे शिक्षित होंगें तभी हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।सम्मेलन में नेपाल, काशी, मथुरा, समेत दूसरे प्रदेशों से आए संत महात्माओं ने भी जात पात, ऊंच नीच, छुआछूत की भावनाओं को त्याग कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

वहीं पुरूषोत्तमपुर में भारत माता के स्थापना और मंदिर के पच्चीसवें साल पूरे होने पर हिंदू एकता सम्मेलन कराने की सभी ने मुक्तकंठ से भूरि भूरि प्रशंसा की।

सम्मेलन को स्वामी मुक्ति दास अल्टर बाबा, स्वामी परमानंद परमार्थी, दिग्विजय गिरी, रणविजय गिरी,मनु गिरी,सच्चिदानंद त्यागी, चंद्रभूषण दास, अशोक दास समेत सनातन संत सेवा मंडल के काफी संख्या में संतगण मौजूद रहें।

Check Also
Close