[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

बिहार में एक बार फिर सरकारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का लगाया जा रहा है आरोप

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

 13 दिसंबर 2024 को राज्य के 36 जिलों में आयोजित हुई बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है.

परीक्षा धांधली का आरोप लगाने वाले गुस्साए कुछ अभ्यर्थी क्वेश्चन पेपर के साथ OMR शीट लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए.

विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों में से एक ने बताया कि पेपर की सील अभ्यर्थियों के सामने खोली जानी चाहिए थी, लेकिन वह पहले से ही खुली हुई थी.

इस एग्जाम सेंटर पर पेपर लीक हो गया है. एक दूसरे अभ्यर्थी ने कहा कि दूसरी मंजिल पर बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था.

हंगामे के बीच कई अभ्यर्थियों के हाथों में क्वेश्चन पेपर के साथ OMR शीट भी देखी गई. कई अभ्यर्थी OMR शीट लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए.

Check Also
Close