[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

PM मोदी लेंगे कोई बड़ा फैसला? विदेश से आते ही बुलाई अहम बैठक, सभी मंत्री होंगे शामिलमोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पुल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, मुखिया ने एसडीएम को दिया आवेदन

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत सुखलही के पश्चिम करताहा नदी लाइफ लाइन नाम से मशहूर पुल के निर्माण में अनियमितता को लेकर मुखिया महासंघ के उपाध्यक्ष सह सुखलही मुखिया पूजा कुमारी मुखर हुई हैं।

पुल निर्माण में संवेदक के द्वारा अनियमितता बरतने पर मुखिया ने एसडीएम को आवेदन देकर जांच की मांग करते हुये प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य कराने की मांग की है।

दिये आवेदन में मुखिया ने कहा है कि एक वर्ष पूर्व संवेदक के द्वारा बिना ठीकेदार के नाम प्राक्कलन राशि वो निर्माण समयावधि का बोर्ड लगाये निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। पुल का पाया का चबूतरा का निर्माण कार्य कर छोड़ दिया गया है।

इधर पुनः तमभम एक सप्ताह से ठीकेदार द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। ठीकेदार द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

बिना ठीकेदार के नाम प्राक्कलन राशि वो निर्माण समय का बोर्ड लगाए घटिया निर्माण सामजी से निर्माण कार्य कराए जाने के संदर्भ में पूछताछ करने पर साइट पर उपस्थित कर्मी संतोष प्रट जबाब नहीं दे रहे हैं।

जिस तरह से पुल निर्माण कार्य हो रहा है। निश्चित ही पुल का भविष्य अच्छा नहीं होगा।जिसका खामियाजा मैनाटाड़ प्रखंड के लोगों को भुगतना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त पुल आवागमन के लिहाज से हाल एवं भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पुल है जिसका सही ढंग से प्राक्कलित राशि वो प्राक्कलित निर्माण के सामग्री के साथ स्वच्छ एवं मजबूत कार्य होना स्थानीय जनहित में आवश्यक हैं।

Check Also
Close