[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

किसानों ने किया विरोध,बांध बांधने का कार्य हुआ बंद

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

सुगौली प्रखंड के उतरीं व दक्षिणी छपरा बहास पंचायत के सपहां में किसानों के पड़ने वाले खेत जहां सिकरहना नदी के दक्षिण तरफ बांध बांधने के विरोध में भाजपा पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक सहित सैकड़ों संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर जमकर बवाल काटा।

साथ ही जेसीबी के आगे ग्रामीण आकर बैठ गये जिससे जेसीबी को बंद करना पड़ा और ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए बांध बांधने के कार्य को रोक कर जेसीबी को बाहर सड़क पर निकालना पड़ा।

पूर्व मंत्री श्री सहनी व पप्पू कुमार यादव,गंगा राम के साथ प्रदीप प्रसाद, मनोज कुमार यादव,मुखिया पति अनिरुद्ध सिंह, मो.कमरेआजम, मैनेजर सहनी,मो. सालीम, मो. सलवतुल्लाह, मो.मालगुजार, मो.जुनैद ,जिला परिषद सदस्य तौफिकूर रहमान,एकबाल हुसैन,सहित कई लोगों ने बताया की सोने जैसी खेत जिसमे धान, गेंहू, गन्ना सहित कई फसलों को उगाया जाता है।

इस गांव में करीब 80 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है।यदि सिकरहना नदी के दक्षिणी तरफ बांध बना दी जाएगी तो खेत बलुवट हो जाएगी।और बाढ़ का पानी जमा होने से गांव विस्थापित हो जाएंगा।

जिससे कोई भी फसल नही हो पायेगा।सभी किसान को खाने के लाले पढ़ जाएंगे।हमलोग किसी भी कीमत पर इसे नही करने देंगे।

इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। सभी ग्रामीणों ने इसको लेकर आंदोलन करने का निर्णय ले लिया है।

सरकार किसानों को मदद करने का काम करे।भाजपा पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी ने बताया कि नदी के किनारे बांध बना देने से वहां की जमीन बर्बाद हो जाएगी।

साथ ही कैथवलिया, भवानीपुर, सपहां,मेहवां, मधूमलति, कपरसंडी, मोखलिसपूर, गोबरी, सिसवनियां, मोहम्मदपुर, खैरी और खैरवां घाट के किसानों को काफी दिक्कत होगी।गांव वालों की मदद के लिए सभी लोग लगे हुए है।

Check Also
Close