[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दहेज प्रताड़ना को ले ससुराल के आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव में दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले को लेकर विवाहिता की माता के आवेदन पर पति सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।

दर्ज एफआईआर में विवाहिता सुबुनतारा खातुन की माता रुखसाना खातुन पति नूरशेद आलम सिरसिया सिकटा ने बताया है कि मेरी बेटी की शादी 23 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ बस्ठा के साजिद आलम के साथ हुआ था।जिसमें छह लाख रुपया सहित अन्य उपहार देकर बेटी को विदा किया ।

उसके तीन महीना के बाद मेरी पुत्री को पति साजिद आलम ,भाई नाजिद आलम ,ननद साजिया परवीन सानिया परवीन,ससुर एमाम हसन और सास मेहरुन नेशा के द्वारा दहेज में दो लाख रूपये और अपाची बाइक की मांग की जाने लगी।

नहीं देने पर मेरी बेटी को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि दहेज लाकर दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि विवाहिता के माता के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन में की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Check Also
Close