[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

ईंट सोलिंग में मिली अनियमितता, प्रशिक्षु बीडीओ ने जेई और पीआरएस की ली खबर

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत मधुरी पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव से सटे घोड़ासहन कैनाल के पास मनरेगा के तहत हो रहे ईंट सोलिंग में अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को प्रशिक्षु बीडीओ नगमा तबस्सुम ने जांच की। जांच के दौरान बीडीओ के साथ पीओ अंजनी सिन्हा भी मौजूद रहें।

जांच के दौरान जब यह खुलासा हुआ कि लगभग आठ सौ फीट का ईंट सोलिंग का कार्य बिना कार्यादेश के हो रहा है।

तो उन्होंने मनरेगा के कनीय अभियंता मनीष रंजन और पीआरएस चंद्र भूषण बैठा को जमकर डांट लगायीं। उन्होंने कहा यह आश्चर्य और जांच का विषय है कि बिना कार्यादेश के ही काम हो रहा है।

प्रशिक्षण बीडीओ ने जब ईंट सोलिंग के ऊपर से मिट्टी हटवाकर ईंट उखाड़ गिरवाया तो धीरे से गिरने से ईंट टूट गया ।इस पर उन्होंने जेई से सवाल किया कि क्या इसी तरह विकास कार्य को अंजाम दिया जाता है।

बिना कार्यादेश मिले काम कैसे कराया जा रहा है। जब विभाग के द्वारा ईंट सोलिंग का आर्डर मिला ही नहीं तो काम शुरू करने का कोई औचित्य ही नहीं है ।

इस पर पीआरएस ने कहा कि योजना में एंट्री हुआ है तो बीडीओ ने कहा कि योजना में एंट्री हुआ है उसके बाद आप लोग देर से आइयेगा स्पाट पर प्रशिक्षु बीडीओ नगमा तबस्सुम ने मामले की जांच की गयी है। सोलिंग कार्य में घटिया ईट मिला है।

इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।किसी भी विकास योजनाओं में प्राक्कलन का उल्लंघन करने पर कारवाई तय है।

Check Also
Close