[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
खेलपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का दल रवाना

जमालपुर में 18 से 20 दिसम्बर तक आयोजित होगा मुकाबला

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

मोतिहारी। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वाधान में 50वी राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण की जूनियर बालक कबड्डी टीम मंगलवार को स्थानीय खेल भवन से जमालपुर के लिए रवाना हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित बालक कबड्डी खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 दिसम्बर तक जमालपुर में किया जाएगा। चयन ट्रॉयल के बाद खिलाड़ियों का कैम्प भी लगाया गया था जिससे अच्छे प्रदर्शन की काफी उम्मीद है।

कबड्डी टीम में अब्दुल्ला, अमन, पवन, प्रशांत, तौफीक , सरफराज , विकाश, दिलीप, रिशु, विश्वजीत, खुर्शीद, विपुल, प्रियांशु शामिल हैं। टीम प्रबंधक व टीम कोच रवि कुमार के देख रेख में टीम रवाना किया गया।

मुख्य संरक्षक मुन्ना गिरी,कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, प्रो. डॉ. कर्मात्मा पाण्डेय, सचिव भानू प्रकाश, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, अप्पू कुमार, धर्मवीर प्रसाद, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार,अमित कश्यप, कुन्दन कुमार आर्य, टिंकू जी, दीपक तिवारी, अंशु, रश्मि रंजन, कोमल, बेनजीर खान, पूर्णिमा यादव इत्यादि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं।

Check Also
Close