[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

स्थानीय लोगो के विरोध के बाद बंद हुआ बांध बांधने का कार्य

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट 

मोतिहारी। सुगौली प्रखंड अंतर्गत उतरीं व दक्षिणी छपरा बहास पंचायत के सपहां में सिकरहना नदी के दक्षिण तरफ बांध निर्माण के विरोध में उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मंजर नसीम,डॉ अतिकुर रहमान, मुखिया अनिरुद्ध सिंह, पप्पू यादव सहित सैकड़ों संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया।

जिससे काम को बंद करना पड़ा और ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए बांध बांधने के कार्य को रोक कर मजदूर को बाहर निकालना पड़ा।

वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों की टीम ने समस्या के गंभीरता को देखते हुए समस्याओं का जायजा लिया व उच्च अधिकारियों को अवगत कराते सहित्य समस्या के निष्पादन का आश्वासन दिया।

मौके पर मौजूद अति पिछड़ा अध्यक्ष विकास शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह, पप्पू कुमार यादव,डॉ अतिकुर रहमान,डॉ मंजर नसीम, प्रदीप प्रसाद, मनोज कुमार यादव. कमरे आजम, मैनेजर सहनी, मो. सालीम, सहित कई लोगों ने बताया की सोने जैसी खेत जिसमे धान, गेंहू,गन्ना सहित कई फसलों को उगाया जाता है।इस गांव में करीब 80 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर है।

यदि सिकरहना नदी के दक्षिणी तरफ बांध बना दी जाएगी तो खेत बलुवट हो जाएगी और बाढ़ का पानी जमा होने से गांव विस्थापित हो जाएंगा।

जिससे कोई भी फसल नही हो पायेगा।सभी किसान को खाने के लाले पढ़ जाएंगे। हमलोग किसी भी कीमत पर इसे नही करने देंगे।

इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।सभी ग्रामीणों ने इसको लेकर आंदोलन करने का निर्णय ले लिया है।सरकार किसानों को मदद करने का काम करे।

वहीं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री शर्मा ने बताया कि बांध निर्माण के बाद उत्पन्न होने वाली भयंकर जल-जमाव समस्या व बांध से घिर रहे गांव के समस्याओं का बिना निष्पादन किये बांध का निर्माण लोकहित के हित में नहीं है।नदी के किनारे बांध बना देने से वहां की जमीन बर्बाद हो जाएगी।

साथ ही कैथवलिया, भवानीपुर, सपहां, मेहवां, मधूमलति, कपरसंडी, मोखलिसपूर, गोबरी, सिसवनियां, मोहम्मदपुर, खैरी और खैरवां घाट के किसानों को काफी दिक्कत होगी।गांव वालों की मदद के लिए सभी लोग लगे हुए है।

Check Also
Close