[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“ईमानदार SDPO कृति कमल के खिलाफ साजिशन दुष्प्रचार, आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा ज्ञापन”फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, 43 लाख से अधिक आबादी को दवा सेवन का लक्ष्यबैरगनिया पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ एक तस्कर सहित उसकी बाइक भी किया जप्त अनियंत्रित बस घर में घुसा दो बच्चे की मौ#तअरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागतसीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू300 KG सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड प्रिंस मुठभेड़ में ढेर, पूर्णिया-आरा तनिष्क लूटकांड का भी था आरोपीSSB 20 वी वाहिनी जवानों द्वारा संदिग्ध पल्सर बाइक के तलाशी में निकला सीट के नीचे से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस, बाइक सहित संदिग्ध रमजान मियां गिरफ्तारऐतिहासिक बिहार बजट 2026-27 : नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, सुशासन और सामाजिक न्याय से ₹3.47 लाख करोड़ का विकास संकल्प:– जदयूपूर्व विधायक एवं जनप्रिय नेता अशोक कुमार मनोनीत हुए जदयू प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यकर्ता में हर्ष
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे अधिकारी

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

मोतिहारी। सुगौली प्रखंड के पंचायत सुगाव में सीएम के 24 दिसंबर को प्रगति आगमन को लेकर अधिकारियों का दौरा तेज हो गया है।बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर मोतिहारी सदर एसडीएम स्वेता भारती पहुंची।

जहां स्थानीय अधिकारी बीडीओ नूतन किरण,सीओं धर्मेन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, बीपीआरओ नाजीश परवीन, मुखिया रंजित झां सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहें कार्यों का जायजा लिया।

वहीं कार्यक्रम स्थल पर युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य जो लगभग अंतिम चरण पर है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त की गई है।

बिजली, पानी, ऱग-रोगन, बाउंड्री, तालाब का जिर्णोद्धार,मंदिर का ऱग-रोगन, कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए सड़क के निर्माण सहित आस-पास साफ-सफाई, नल-जल पाइप दुरुस्त सहित अन्य कार्य अंतिम चरण पर है।

सुगांव पंचायत में सरकार के आगमन को लेकर आस-पास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।वहीं कार्यक्रम स्थल सज-धज के तैयार होने में कुछ ही दिन बाकी रह गया है।

खास करके जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।अपने सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से कर रही है।

स्वागत गान के साथ कई अन्य चीजों की तैयारियां में जुटी हुई है।गौरतलब हो कि अब बचें कार्य का निपटारा जल्द कर लिया जायेगा।

कार्यक्रम स्थल का जायज़ा के दौरान सदर एसडीएम स्वेता भारती ने स्थानीय मुखिया सहित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।वहीं तैयारियां को लेकर प्रशासनिक स्तर से पिछले दो सप्ताह से तैयारी काफी जोर-शोर से कर रहें हैं।

वहीं विभिन्न विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर है।विधुत विपत्र सुधार शिविर लगाकर स्मार्ट मीटर की शिकायतों को दुर किया जा रहा है।

वही जो पदाधिकारी अपने कर्तव्य की गति मंथर कर रखे थें, वह भी तीव्र गति से पेंडिंग काम को निपटने में लगे हुए हैं।सरकार के आगमन को लेकर चारों ओर ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

Check Also
Close