[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शराब कांड अभियुक्त के घर बैंड बाजे के साथ पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: अभियुक्तों को सरेंडर कराने के लिए पुलिस बैंड बाजे के साथ उनके घर पर पहुंच रही है और दरवाजे पर इश्तिहार चस्पा कर सरेंडर के लिए अपील कर रही है। सरेंडर नहीं करने पर उनकी संपत्ति भी कुर्क होगी।

शुक्रवार को मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने थाना क्षेत्र के शेखवा बसंतपुर गांव में शराब तस्करी के नामजद अभियुक्त अशफाक आलम पिता शेख शमशाद के घर बैंड बाजे के साथ पहुंच कर इश्तहार चिपकाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि विगत चौबीस सितंबर को थाना क्षेत्र के सुखलही गांव के रास्ते दो बाइक पर लदे 75 लीटर देशी चुलाई शराब जप्त किया गया था। जिसमें तौहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं अशफाक आलम और अली अहमद मौके से फरार हो गये थे। मामले में अली अहमद न्यायालय से बेल करा लिया है।जबकि अशफाक आलम फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तहार चिपकाने के बाद भी अशफाक आलम सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की के लिए न्यायालय को लिखा जायेगा।

Check Also
Close