[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाइक से ला रहे शराब की नब्बे बोतलों के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ पुलिस ने बाइक में छुपा कर ला रहे शराब की बोतलों के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बसंतपुर गांव के पास शुक्रवार के शाम एक संदिग्ध बाइक नेपाल से आ रहा है ।

तुरंत दरोगा अमित कुमार पाल और दरोगा तपेश्वर सिंह को सदल बल कार्रवाई के लिए भेजा गया।

बसंतपुर के पास संदिग्ध बाइक सवार को रोक कर जांच की गयी तो बाइक में छुपा कर ला रहे नेपाली कस्तूरी शराब की नब्बे बोतल मिला। तुरंत शराब की नब्बे बोतलों के साथ बाइक सहित धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार धंधेबाज मैनाटाड़ थाने क्षेत्र का मैनाटाड़ निवासी हरिओम उर्फ भंटुआ है। जिसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close