[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ससुराल में युवक का लटका हुआ शव बरामद

  • कोटवा थाना के बरकुरवा गांव में घटित हुई घटना
  • केसरिया थाना के त्रिलोकवा गांव का रहने वाला था युवक
  • दिल्ली से गुरुवार को पहुंचना था घर लेकिन ससुराल में मिला शव
  • आत्महत्या की संभावना व्यक्त कर रही है पुलिस

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

कोटवा,(पूर्वी चम्पारण ): थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का लटका हुआ शव उसके ससुराल से पुलिस ने बरामद किया। शव के पास से एक मिस फायर लोडेड कट्टा और मोबाइल भी बरामद किया गया है।

युवक की पहचान केसरिया थाना के त्रिलोकवा निवासी रबिंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार सहनी (25) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी, थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं एफएसएल की टीम द्वारा पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गई एवं आवश्यक सबूत एकत्रित किए गए।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। घटना के संबंध में किसी प्रकार का आवेदन थाना में नहीं दिया गया है।

मृतक बड़हरवा पूर्वी पंचायत के सरपंच मैनेजर सहनी का पोतिन दामाद लगता था। पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आत्म हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है।

साथ ही घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली में रह कर पांच – छह माह से मजदूरी करता था।

घर आने के लिए दिल्ली से चला था। परिजनों के अनुसार गुरुवार को घर पहुंचना था लेकिन घर नहीं पहुंच सका।

शुक्रवार की अहले सुबह ससुराल वालों ने घर के पीछे एस्बेस्टस के पाइप से लटका हुआ शव देखा। मृतक की पत्नी मनीषा देवी अपने ससुराल त्रिलोकवा गांव में है।

पति के मौत की खबर के बाद भी अपने नैहर नहीं पहुंच पाई जिससे कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं जबकि अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।

युवक की ढाई साल पूर्व शादी हुई थी जिसको एक लड़की भी है। घटना स्थल से एक लोडेड कट्टा पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। लोडेड कट्टा मिस फायर हालत में था।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक पहले गोली से सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन मिस फायर हो जाने के कारण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन पुलिस घटना के अन्य एंगल पर भी जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या मामला लग रहा है लेकिन अन्य सभी बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राजरूप राय, एएसआई हरेश कुमार शर्मा, दीप्ति कुमारी एवं एसएफएल की टीम पहुंच कर गहन जांच पड़ताल किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है। अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Check Also
Close