[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

नौ सूत्री मांगों को ले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत दलितों,गरीबों और मजदूरों की ओर से गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनाने,भूमिहीनों को 5डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने आदि नारे लगाते हुये भाकपा माले और खेग्रामस के तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे।

जहां पर धरना प्रदर्शन करते हुये कार्यकर्ताओं ने अपने हक हकूक को ले आवाज बुलंद की।

मौके पर माले के अंचल सचिव अच्छेलाल राम, विधायक प्रतिनिधि इंद्रदेव कुशवाहा, सीताराम राम, अब्दुल खैर, बन्हू राम, कन्हैया राम आदि कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सीओ आशीष आनंद को दिया। जिसमें कहा गया कि जो जहां बसे हैं,उसका मुकम्मल भौतिक सर्वे कर उन्हें बासगीत पर्चा दिया जाये ।

भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन अथवा भूमिहीनों की कॉलोनी पंचायत स्तर पर बनाई जाय।प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भूमिहीनों को मिलने की गारंटी किया जाय।

95 लाख परिवार प्रति महीना 6000 से नीचे आए वाले परिवार को 72000 से नीचे का आय प्रमाण पत्र दिया जाये एवं मुख्यमंत्री लघु उद्योमी योजना के तहत सभी परिवार को दो लाख अनुदान राशि देने की गारंटी की जाये । वहीं स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, समाजिक पेंशन को बढ़ाने सहित नौ सूत्री मांगें शामिल हैं।

वहीं पूर्व में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को सौंपे गये आवेदनों की जांच करते हुये कारवाई की मांग की गयी।

Check Also
Close