[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

स्मार्ट प्रीपेड मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर एसटीएफ के नेतृत्व में प्राथमिकी दर्ज

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

विक्रमगंज( रोहतास) प्रखंड-बिक्रमगंज के विभिन्न गावों में एसटीएफ के नेतृत्व में स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का जाँच किया गया।

जाँच के दौरान पाया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे उपभोक्ताओं के परिसर पर विद्युत विपत्र के मद में बकाया राशि रहने के कारण डिसकनेक्ट प्रदर्शित हो रहा था परन्तु कुछ उपभोक्ताओं के द्वारा बिना बकाया राशि जमा किये मीटर से पहले तार में कटिंग करके एवं मीटर बाईपास करते हुए विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी।

मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर ग्राम-ठीकहीं टोला के फूलपति देवी पर 8398, गोरख नाथ सिंह पर 10739, ग्राम-महराजगंज के विश्वनाथ यादव पर 6642, राजाराम यादव पर 9885, सुरेंद्र कुमार सिंह पर 13032, राम अयोध्या यादव पर 11339 एवं टेढ़ाकी पुल के सुरेमान देवी पर 2072 रुपये जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज नही कराने वाले उपभोक्ताओं के परिसर का सघन जाँच की जा रही है।

जिनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर का लाइन बकाया रहने के कारण स्वतः कटा हुआ है वह अपना बकाया राशि जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें।

जो उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर या नॉर्मल मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत चालू माह में कुल 44 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे 26 लाख 46 हजार 489 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

Check Also
Close