[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

नाबालिक किशोरी के साथ दरिंदगी के सरगना पर शिकंजा, नौगढ़ पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

गहिला बाबा जंगल में महिलाओं को निशाना बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना पुलिस ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नए साल में इंस्पेक्टर नौगढ़ ने कर दी गैंगस्टर की कार्रवाई

8 अगस्त 2024 को हुयी थी गैंगरेप व लूटपाट की घटना

गहिला बाबा जंगल में नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला 

चंदौली जिले की सर्किल नौगढ़ में महिलाओं के लिए डर का पर्याय बन चुके अपराधियों पर नए साल में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। गहिला बाबा जंगल में महिलाओं को निशाना बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना पुलिस ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के जैमोहनी पोस्ता निवासी मुख्य आरोपी अभिषेक यादव, जो इस समय संगठित गिरोह का सरगना है, और उसका साथी सुनील यादव उर्फ बच्चा यादव, बीते 8 अगस्त 2024 को एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल पाए गए। उन्होंने न केवल पीड़िता को जंगल में ले जाकर दरिंदगी की, बल्कि उसके साथी को पेड़ से बांधकर बेबस छोड़ दिया था। एक नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूरे इलाके को झकझोर दिया था। 

पकड़े जाने केबाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वह घूमने आई महिलाओं को डराकर, धमकाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते थे। यह गिरोह महिलाओं की आजादी और सुरक्षा के खिलाफ एक बड़ा खतरा बन चुका था।

थानाध्यक्ष कीर्तन प्रताप सिंह ने बताया कि इस अपराध के जरिए इलाके में दहशत फैलाने वाले इन अपराधियों को अब उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। नए साल में पुलिस की कार्रवाई इलाके में महिलाओं की सुरक्षा और विश्वास बहाल करने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close