[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
टॉप न्यूज़देशपटनाबिहारराज्य

10 जनवरी से प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे का काम होगा शुरू

रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना: राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन लोगों का नाम जोड़ने के लिए सर्वे शुरू होगा।

यह सर्वे 10 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक होगा। आवास विहीन एवं कच्चे घर में रहने वाले परिवार सर्वेक्षण में भाग लेकर अपना नाम योजना की सूची में दर्ज करा सकते हैं।

यह जानकारी ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दी गयी है। अभी राज्य में कई परिवार आवास योजना का लाभ पाने के योग्य हैं, पर उनका नाम प्रतीक्षा सूची में नहीं है।

योजना के लिए सर्वे भी वर्ष 2018-19 में हुआ था। बचे हुए जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय से लाभुकों के सर्वेक्षण की अनुमति मांगी गई थी।

सर्वे से पहले सर्वेक्षणकर्ता का आधार में मोबाईल नम्बर एवं बैंक में NPCI ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

राजस्व ग्राम की पंचायत के साथ आवास सॉफ्ट पर मैपिंग का कार्य पूरा होने को है। इन कार्यों को पूरा करते हुए सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे ग्रामीण आवास सहायक करेंगे।

जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सहायक नहीं हैं, वहां पंचायत रोजगार सेवक सर्वे करेंगे। जिन पंचायतों में ग्रामीण आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक नहीं हैं, वहां पंचायत सचिव सर्वे करेंगे। राज्य की कुल 8053 पंचायतों में सर्वेक्षण होगा।

इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आवास एप-2024 लॉन्च किया है। मंत्री ने जन प्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया है। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों को पत्र जारी किया गया है।

Check Also
Close