[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली नहीं जाने देने पर मारपीट, सात घायल, बीस नामजद

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना क्षेत्र के भोगाड़ी टोला गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली नहीं जाने देने पर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें सात लोग घायल हो गये । मामले में सूरूजपुर के रजाक मियां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसका पकड़ी गांव में जमीन 3 कट्ठा 17 धुर है। भोगाड़ी टोला के अजीजुर रहमान अपने ट्रैक्टर से बालू लाद कर आ रहा था।

जब मैं मना किया कि मेरे जमीन के रास्ते आप ट्रैक्टर ट्राली लेकर नहीं जाइये तो अजीजुर रहमान,अली अहमद, मायबुल रहमान, सैबू रहमा, शफी अहमद, शकील अहमद,वकील अहमद, रिजवान, इरशाद, गुलरेज, तबरेज, यासीन, सजाद, महताब, शोएब, इब्राहिम, बराहीम, हसीना खातून तथा रबीना खातून सहित 30 लोग लाठी डंडे एवं लोहे के रड से लैस होकर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

वहीं बीच बचाव करने गए मेरा बेटा, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। हम सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ में किया गया।

इधर मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रजाक मियां के आवेदन पर बीस नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also
Close