[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

एसपी ने पुरूषोत्तमपुर थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मंगलवार को पुरूषोत्तमपुर थाने का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण को ले थानाध्यक्ष से लेकर सभी पुलिस अधिकारी व कर्मी सजग दिखे।

एसपी ने मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवम आवासीय बैरक का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

उसके बाद एसपी ने अपराध निर्देशिका पार्ट-वन पार्ट-टू, पार्ट-थ्री डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवम अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया ।

साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया ।

वहीं एसपी ने थानाध्यक्ष को चौकीदारों से आसूचना संकलन कर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण में बनाये रखने को कहा।

एसपी ने थाना परिसर में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया मौके पर डीएसपी जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद , थानाध्यक्ष संजीव कुमार ,दरोगा अमित कुमार,दरोगा हरिशंकर सिंह,दरोगा विशेश्वर यादव,दरोगा देवनारायण ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहें।

Check Also
Close