[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिवान की महिला टीम विजयी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय से सटे हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल स्टेडियम में हो रहे जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सिवान की महिला टीम ने 32 रनों से विजयी रहीं।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच सिवान और मोतिहारी के महिला टीम के बीच खेला गया।

जिसमें सिवान की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 118 रन बनायें जबकि जवाब में उतरी मोतिहारी की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 86 रन पर सिमट गई।

जिसमें 32 रनों से सीवान की टीम ने जीत हासिल कर ली। वही मैन ऑफ द मैच का खिताब सिवान की प्रगति सिंह को दिया गया।

जिन्होंने 41 रन बना कर तीन विकेट लिये। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सह चिमनी ऑनर पवन कुमार ने फीता काटकर किया।

वहीं सीओ आशीष आनंद,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, भाजपा के शिवेंद्र शिबू,उप प्रमुख खुर्शीद आलम, पूर्व मुखिया हरेंद्र प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, घनश्याम प्रसाद आदि ने बैट बोलिंग कर मैच की शुरुआत करवाया ।

मैच काफी रोमांचक रहा। दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा रहा। दर्शकों ने महिला क्रिकेटर खिलाड़ियों का काफी उत्साह भी बढ़ाया और स्वागत भी किया।

वही पदाधिकारी इलेवन और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया।जिसमें पदाधिकारी एलेवन टीम विजयी रहीं।

मौके पर डॉ अजीत कुमार,जमादार जितेश कुमार,पीटीसी शिवनाथ तुरी, पैक्स अध्यक्ष राजू आलम, दीपक पटेल, चंद्र प्रकाश विद्यार्थी बृजेश कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार सूबेदार कुमार सहित काफी संख्या में दर्शक शाम तक मौजूद रहें।

Check Also
Close