
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई की बेटी, ऐंड गोल्डन गर्ल,विधायक श्रेयशी सिंह ने धनबाद के वीर कुंवर सिंह नगर में, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यकम में बतौर विशिष्ठ अतिथि भाग लेकर जिले का बढ़ाई मान।

आपको पता है श्रेयशी एक अंतराष्ट्रीय शूटर भी है।

आज झारखंड राज्य की कोयला नगरी धनबाद में। श्रेयशी सिंह को बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लेने का न्यौता मिला था।
जमुई विधायिका ने एक विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए, अमर वीर कुंवर सिंह के बारे में चर्चा की।

उन्होंने ,वीर कुंवर सिंह को नमन किया। इस अवसर पर झारखंड के,धनबाद पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह धनबाद विधायक , राज सिन्हा , झरिया विधायक श्रीमति रागिनी सिंह , बोकारो विधायक , श्रीमति श्वेता सिंह , पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह सहित धनबाद के गणमान्य लोग और वीर कुंवर सिंह सेवा समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद PN सिंह ने की।




















