[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

डॉक्टर आरिफ़ कमाल ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन परीक्षा में की सफलता प्राप्त, चिकित्सकों ने फूल माला से किया स्वागत

मोतिहारी संवाददाता संतोष राउत की रिपोर्ट 

मेहसी/मोतिहारी:  डॉक्टर कमलेश्वर मिश्रा हॉस्पिटल मधुबन रोड बारा चकिया के प्रबंधक हाजी मसूद आलम के बड़े पुत्र डाक्टर आरिफ़ कमाल ने विदेश में एम बी बी एस की शिक्षा प्राप्ति के पश्चात भारत में आयोजित होने वाले (FMGE) फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एग्जाम 2025 में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वालों के लिए रॉल मॉडल हो गए हैं।इस सफलता से उन्होंने अपने माता पिता और चकिया का नाम रौशन किया है।

आरिफ़ कमाल की इस कामयाबी पर उनकी वाल्दा शबाना खातून, रिफ़त सबा (शिक्षिका) बहन निशात सबा, तौसीफ कमाल, मुहम्मद बशीर आलम, शकील शागिल, मुहम्मद शुऐब, मुहम्मद अब्बास,मुहम्मद क्यामुदीन आई आईटी नई दिल्ली, इंजीनियर अफजल कमाल, इंजीनियर नैयर जमाल ने अपनी ख़ुशी का इज़हार किया है।

डॉक्टर आरिफ़ कमाल का स्वागत डॉक्टर वरुण पटेल,डॉक्टर हर्षवर्धन भारद्वाज, डॉक्टर तबरेज आलम, डॉक्टर अल्ताफ इक़बाल,डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर निशा कुमारी और डॉक्टर नजमुल हुदा ने फूल माला से किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदित हो कि आरिफ़ कमाल की सफलता एक इतिहासिक सफलता है क्योंकि वो अपने गांव में प्रथम छात्र हैं जिन्होंने ने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर अपने गांव हिन्दू चकिया का नाम रौशन किया है।

Check Also
Close