[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सैनिक रोड पर कुण्डवा चैनपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियानकुंडवा चैनपुर पुलिस ने 135 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तारपाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को ढाका पुलिस ने किया गिरफ्तारविकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जिला अस्पताल के एंबुलेंस से ढोई जा रही खाद, वीडियो वायरल

पीडीडीयू नगर। चंदौली के जिला अस्पताल की एंबुलेंस से खाद की बोरियां ढोई जा रही हैं। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की किरकिरी हो रही है।

जिले में दो जिला संयुक्त चिकित्सालय हैं। एक चंदौली जिला मुख्यालय स्थित पं.कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय और दूसरा चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय। दोनों प्रमुख अस्पतालों में रोजाना दो हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय वनांचल में होने की वजह से इसकी उपयोगिता ज्यादा है। नौगढ़ और चकिया के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब रास्ते और वाहन न होने से अक्सर कई लोगों की हालत अस्पताल पहुंचते-पहुंचते खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि एंबुलेंस होती तो इलाज जल्दी और बेहतर तरीके से मिल सकता था। इस बीच सोमवार को वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए भले ही एंबुलेंस उपलब्ध न हो, लेकिन खाद की बोरी ढोने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जा रहा है। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही एंबुलेंस संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया की है। उसमें खाद और कुछ अन्य सामग्री की बोरी है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रपोर्ट

Check Also
Close