[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सरस्वती पूजा के मौके पर आपसी सौहार्द व भाईचारा बनी रहे। इसको लेकर पुरूषोत्तमपुर,भंगहा , मैनाटाड़ और इनरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद , मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंंटू कुमार और इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार ने किया ।

थानाध्यक्षों ने मौजूद जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोगों से कहा कि सरस्वती पूजा से लेकर विसर्जन तक कही से भी अप्रिय स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। कही से कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करता है तो पुलिस को तुरंत सूचना दे। पुलिस समय रहते कारवाई करेगी।

समाज में ऐसा माहौल बनाना है कि सब कोई सरस्वती पूजा सौहार्द पूर्ण माहौल में बनाये। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे बजाने पर रोक रहेगा।

पूजा आयोजकों को पूजा से पहले थाना को सभी बातों से अवगत करा देना है।विसर्जन के समय हुड़दंग नहीं चलेगा। मौके पर थाना क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close