[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

गरीबों के आवाज थे बीरेंद्र विद्रोही:- अवधेश यादव

गरीबों के सच्चे रहनुमा थे बीरेंद्र विद्रोही:- महेश यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाकपा – माले के संघर्षशील एवं लोकप्रिय नेता कॉ.बीरेंद्र विद्रोही का आज 32 वां शहादत दिवस मनाया गया।

भाकपा – माले के सैकड़ों कार्यकर्ता ने शहीद कॉ.बीरेंद्र विद्रोही आदम कद प्रतिमा पर फूल – माला चढ़ाया गया, एवं एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि देते हुए एक प्रतिरोध सभा किया गया।

सभा के संबोधित करते हुए भाकपा – माले के प्रखण्ड सचिव, कॉ.अवधेश यादव ने कहा कि बीरेंद्र विद्रोही गरीबों की आवाज तथा गरीब विरोधी सत्ता के खिलाफ प्रतिरोध की आवाज थे, तथा गरीबों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।

अब तक के जितने भी सरकारें बनी ओ गरीब विरोधी रही है,1980 – 90 के दशक में कांग्रेसी हुकूमत में ख़गड़ी में गरीबों को नरसंहार हुआ था,तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद ने कहा था,की अब कभी भी गरीबों का नरसंहार नहीं होगा।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद दमूहा में गरीबों का कत्लेआम किया गया,तब एक बार फिर भागवत झा आजाद सभा को संबोधित करते हुए,एक बार फिर यही बात दोहरा रहे थे, कि अब फिर दोबारा गरीबों की हत्या नहीं होगा।

उसी समय बीरेंद्र विद्रोही ने भागवत झा आजाद के मुंह में कालिख पोतकर सामंती चेहरा का उजागर किये थे।कई दिनों तक जेल में बंद रहने के बाद जब विद्रोही जेल से बाहर निकले,तब गरीबों के आवाज को बुलंद करते हुए आगे बढ़े।

गरीबों के आवाज को कमजोर करने के लिए सत्ता संपोषित एम सी सी के लोगो ने बीरेंद्र विद्रोही की हत्या आज हीं के दिन 30 जनवरी 1993 को कर दिया और हमारे बीच से एक गरीबों के आवाज को छीन लिया,यही कारण है कि आज अपना जनाधार खो दिया।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली और पटना की सरकारें गरीबों को सपना दिखाकर,वादा कर सत्ता में तो बैठी है,लेकिन आज तक न तो गरीबों को पक्का मकान मिल पाया और न ही गरीब भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और न वासगीत पर्चा,

यदा – कदा जहां गरीबों को वासगीत पर्चा भी मिला तो गरीब को वहां सामंतियों, भूसामियों के द्वारा गरीबों को बसने नहीं दिया, जहां गरीब गर्मजरूआ जमीन पर बसे हुए हैं, वहां भूमाफिया के द्वारा गरीबों को घर जला दिया जा रहा है।

तो कहीं गरीबों को हाथ, काट दिया जा रहा, तो कहीं दलितों को हत्या किया जा रहा हैं, पूरे बिहार में यह देखा जाय तो लगातार ये घटनाएं हो रही हैं,और सरकार सोई हुई हैं।

गरीबों को बिजली के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाकर तंग – तबाह कर रही है।इस लिए इस डबल इंजन वाली सरकार को बदलना बहुत जरूरी है।

इसी के कड़ी में गरीबों को हक दो – वादा निभाओ के तहत भाकपा – माले ने 09 मार्च को बदलो – बिहार महाजुटान रैली पटना के गांधी मैदान में करने की ऐलान की है।

सभा को भाकपा – माले के जिला परिषद सदस्य कॉ.महेश यादव,गणेश यादव,विनय चौधरी,बृजबिहारी यादव,बालसुंदर मिस्त्री,प्रभात रजक,मो.रिजवान,रूपेश कुमार आदि साथियों ने संबोधित किया।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close