[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शहीद दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, रखा गया दो मिनट का मौन

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मैनाटाड़ पुलिस अंचल के सभी थानों में 30 जनवरी शहीद दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार, भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद, मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मियों के द्वारा 02 मिनट का मौन रखकर देश की आजादी एवं सम्मान हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद वीर सपूतों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौके पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

साथ ही कहा गया कि अखंड भारत की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।देश के मान सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी।

Check Also
Close