[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
जमुईबिहारराज्य

एस एस बी (SSB) द्वारा नि: शुल्क हेल्थ शिविर का आयोजन

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

सी समवाय 16 विं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल चरका पत्थर के द्वारा शनिवार को लाली लेवाड़ पंचायत अंतर्गत चरका पत्थर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में नि: शुल्क हेल्थ शिविर का आयोजन कंपनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री बांके बिहारी की निर्देश पर सफलता पुर्वक संपन्न किया गया ।

एस एसबी के डाक्टर सह असिस्टेंट कमांडेंट श्री हरेकृष्णन मेमन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लायंस क्लब के डाक्टर पीके राय , आईजीएमएस पटना के नेत्र विशेषज्ञ डॉ० बबीता कुमारी , झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट एलएनजेपी सह नेत्र सलाहकार डॉ० हर्ष कुमार , लायंस क्लब के अध्यक्ष सह फिजियोथेरेपी डॉ० ए० मोदी के अलावा पारा मेडिकल स्टाफ सुहानी कुमारी के सहयोग से कुल 211 महिला पुरुष और बच्चों का नि: शुल्क इलाज कर मुफ्त में दवाईयां वितरण की गई ।

नक्सल प्रभावित चरका पत्थर थाना के समिप स्थित सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडर श्री श्यामल सरकार ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एस एसबी पुरी सजगता एवं पुर्ण इमानदारी के साथ अपना कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि सेवा सुरक्षा बंधुत्व एवं चेतना अभियान के तहत एस एसबी समय समय पर इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक और थोड़ा मदद करने का प्रयास करती रहती है ।

इलाज कराने आये मरीजों में चरका पत्थर थाना क्षेत्र के थम्हन , टहकार , कोनिया , चिल्हकाखांड़ , खरीक , बिशनपुर , बैहरवातरी तथा गढ़टांड आदि गांव के लोग शामिल थे । इस अवसर पर स्थानीय क्ई गणमान्य लोगों के अलावा एस एसबी के जवान मौजूद थे ।

Check Also
Close