[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इनरवा से 147 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें के साथ दो गिरफ्तार, दवा दुकानों पर भी हुई छापेमारी

 बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा पुलिस और एस‌एसबी के संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंध कफ सिरप की सैकड़ों बोतलों के साथ दो कारोबारी को भी धर दबोचा गया है। कार्रवाई के दौरान एक बाइक भी जप्त हुआ है।

पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में इनरवा थाना क्षेत्र के खमिहा गांव से दक्षिण इंडो नेपाल बार्डर सड़क पर मंगलवार की देर शाम वाहन जांच चलाया जा रहा था। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार संदिग्ध हालात में नेपाल की तरफ जा रहा था।

संदिग्ध स्थिति में होने पर उसे रोककर उसकी जांच की गय तो बाइक सवार के पास से मिले बैग से प्रतिबंधित कफ सिरप की सौ बोतलें जप्त किया गया।

इंस्पेक्टर श्री अहमद ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर इनरवा थाना लाया गया और कड़ी पूछताछ की गयी ।पूछताछ के बाद उसने बताया कि प्रतिबंध कफ सिरप की बोतले उसने इनरवा मार्केट के एक दवा दुकानदार से खरीदा है।

उसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस निरीक्षक सरफराज अहमद ,इनरवा थाना अध्यक्ष जयकुमार,एस‌एसबी के अधिकारी, पुलिस कर्मी और एस‌एससब के जवान के साथ इनरवा बजार के दवा दुकानों पर छापेमारी की गयी ।छापेमारी की भनक लगते ही इनरवा स्थित दवा दुकानदारों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।

वहीं एक दवा दुकानदार ओमनाथ आर्य के दवा दुकान से प्रतिबंधित कफ सिरप की 47 बोतल बरामद की गयी।तुरंत उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

इंडो नेपाल बॉर्डर पर सौ बोतल प्रतिबंध कफ सिरप के साथ धराया कारोबारी नेपाल के परसा जिला के अल‌उ निवासी नूर आलम है ।

इनरवा थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि इस मामले में स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रतिबंधित कफ सिरप के दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।साथ ही इंडो नेपाल बॉर्डर पर एस‌एसबी से समन्वय बनाकर गश्त को तेज कर दिया गया है।

Check Also
Close