[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

प्रयागराज महाकुंभ से आ रही आर्टिका के साथ बस व ट्रकों में टक्कर, कई घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला नहर पर ट्रक बस अर्टिका सहित लगातार चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। महाकुंभ स्नान कर वापस आ रही कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल और कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है।

चंदौली कोतवाली क्षेत्र में एक्सीडेंट

कार के अलावा ट्रक व बसों में हुई टक्कर

कई श्रद्धालु की हालत गंभीर घायल 

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला नहर पर ट्रक बस अर्टिका सहित लगातार चार गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। महाकुंभ स्नान कर वापस आ रही कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल और कई लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ ही साथ ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए।

बता दें कि सदर कोतवाली के कटसिला नहर पर अनियंत्रित बस की टक्कर ट्रक में हो गई। इसके बाद एक-एक कर चार गाड़ियां, जिसमें दो ट्रक वह एक अर्टिगा की भी टक्कर हो गई, जिसमें पीछे से आ रही ट्रक और बस में जोरदार टक्कर मार दी और इसके साथ ही साथ आर्टिका और दो ट्रकों की और भिड़ंत हो गई, जिसमें बस में बैठे कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं।

इसके साथ ही साथ आर्टिका में सवार कई लोगों भी घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंचकर राहत कार्य में जुट चुकी है।

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close