[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पत्रकार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन: किसानों की मुआवजे की मांग

मोतिहारी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला सड़क योजना, जो चोरमा, ढाका से फुलवरिया घाट तक बनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत ढाका प्रखंड के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। परंतु, किसानों को दिए जा रहे मुआवजे से वे असंतुष्ट हैं, जिससे उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है।

कई किसान आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहे हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। ए च ओ न्यूज़ के पत्रकार, आरिफ हयात ने डीएम सौरभ जोरवाल को एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि किसानों की उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से किसानों में भरी आक्रोश।

इधर डीएम सौरभ जोरवाल ने विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही है। करीब पांच सौ करोड़ के प्रोजेक्ट से 35 किमी सड़क का निर्माण होना है, लेकिन किसानों के आक्रोश के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

किसान नये दर से मुआवजा की मांग कर रहे है। विभाग का कहना है कि 2014 में एमभीआर रिवाइज हुआ, जिसके कारण उसी दर पर मुआवजा निर्धारित हुआ है। हर रैयत का अलग-अलग मांग है।

कुल 27 मौजा है, जिसमें 24 मौजा का पंचार्ट निर्माण कर रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए नोटिश किया गया है, लेकिन किसान एलपीसी नहीं ला रहे है।

जिसके कारण परेशानी हो रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों के भुगतान के लिए सरकार को राशि आवंटित कर दी गयी है।

सड़क निर्माण पर करीब 393 करोड़ खर्च का प्रस्ताव है, जबकि भूमि अधिग्रहण के लिए 35 किमी क्षेत्र में 200 करोड़ का प्रावधान है। इधर किसानों का कहना है ऑफ लाइन व ऑनलाइन का पेंच फंसाकर अंचलाधिकारी व कर्मचारी द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है।

Check Also
Close