[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य के लिए वैशाली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर,सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में पूरे राज्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

सरकार द्वारा पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आज उन्हें यह सम्मान
मिला।

मालूम हो कि दिनांक 22 नवंबर, 2022 को चांदपुरा ओपी अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटना, जिसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिला पदाधिकारी के त्वरित पहल से मृतक के आश्रितों को मुआवजे का भुगतान रिकॉर्ड 12 घंटे के अंदर कर दिया गया था।

इसी तरह दिनांक 29 जुलाई, 2024 को वैशाली थाना अंतर्गत हुए ट्रक एवं ऑटो के बीच हुई दुर्घटना में सभी पांच मृतकों के आश्रितों को भुगतान के लिए मोटरयान सड़क दुर्घटना न्यायाधिकरण, प्रमंडल मुजफ्फरपुर में 24 घंटे के रिकार्ड समय में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आवेदन कराया गया।

हिट एंड रन मामले में 1 अप्रैल 2022 से अब तक प्राप्त 225 आवेदन पत्र जनरल इंश्योरेंस कंपनी को भेजा गया।

जिनमें 87 लाभुकों को 2 लाख प्रति लाभुक की दर से कुल एक करोड़ चौहतर लाख रुपए सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध हो चुके हैं।

परिवहन विभाग द्वारा नवगठित मोटरयान दुर्घटना न्यायाधिकरण प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी के उत्कृष्ट प्रयासों से वैशाली जिला द्वारा अग्रणी रहते हुए सर्वाधिक आवेदन e DAR पोर्टल अपलोड कराया गया।

इसी तरह नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे तथा ग्रामीण कार्य विभागों के पथों से सटे सड़कों के किनारे अवस्थित सभी विद्यालयों के निकट स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शत प्रतिशत साइनेज लगाने का उत्कृष्ट कार्य गया है।

इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से बैठकें की जाती हैं तथा समय समय पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए जाते हैं।

Check Also
Close